Aishwarya Rai Bachchan: 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या राय का 29 साल पुराना बेहद खूबसूरत प्यारी वीडियो वायरल, देखकर होगी हैरानी

Miss World 1994 Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन देश का ही नहीं दुनिया भर का जाना-माना नाम हैं। आज वह बॉलीवुड जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ ही बच्चन परिवार की बहू भी हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या जब 1994 में जब मिस वर्ल्ड बनीं, हर तरफ उन्हीं के चर्चे थे। उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करके 19 नवंबर 1994 को खास बना दिया। उन दिनों ऐश्वर्या के चेहरे का नूर, उनकी खूबसूरती और मासूमियत देखते ही बनती थी। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का वीडियो वायरल हो रहा है, जो करीब 29 साल पुराना है, जिसमें वह एक टूर में नजर आ रही हैं। 1994-95 मिस वर्ल्ड टूर का ऐश्वर्या का ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है।
वीडियो में ऐश्वर्या मरून कलर की सिंपल सी साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इसके बाद वह वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। जींस-टॉप पहने, गले में स्कार्फ डाले ऐश्वर्या का लुक खूब पसंद किया जा रहा है। करीब 29 साल पुराने ऐश्वर्या के दोनों ही लुक्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। वीडियो में उनके चलने के तरीके से लेकर बातचीत करने के अंदाज तक, सब खूब पसंद किया जा रहा है।
दुनियाभर में होते हैं ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चे
मिस वर्ल्ड 1994 कॉम्पटीशन में में पूछे गए सवालों का स्मार्ट जवाब देकर ऐश्वर्या ने ये ताज हासिल किया था। प्रतियोगिता के दौरान मौजूद लोग उनकी खूबसूरती और टैलेंट के कायल हो गए थे। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती ही नहीं टैलेंट के दम पर भी यह ताज अपने और देश के लिए जीता था। जब ऐश्वर्या ने विश्व सुंदरी का ताज पहना पूरा देश उनका कायल हो गया। अभिनेत्री ने जब यह खिताब अपना नाम किया, उनकी उम्र 21 साल थी।
Aishwarya Rai Viral Video
86 देशों की सुंदरियो को पछाड़ मिस वर्ल्ड 1994 बनी थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने 86 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़कर ये ताज अपने नाम किया और देश का मान बढ़ाया। उनके बाद भी कई सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का ताज का अपने नाम किया, लेकिन आज जितनी चर्चा ऐश्वर्या की सुंदरता की हुई उतनी भारत की किसी सुंदरी की नहीं हुई। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में जीत दर्ज कराने के बाद ऐश्वर्या को बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख कर लिया और इसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया।
Disclaimer :इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि newsnineharyana.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे आपकी जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। newsnineharyana.com पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।