IAF Agniveer Result 2022 Declared: एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से करें चेक
IAF Agniveer Result 2022 Declared: उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (Result) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) देख सकते हैं.

IAF Agniveer Result 2022 Declared: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर का रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस परीक्षा (IAF Agniveer Exam 2022) के लिए शामिल हुए हैं, वे CASB की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) चेक कर सकते हैं. भारतीय वायु सेना (IAF) ने 24 जुलाई 2022 को ‘अग्निपथ’ योजना के तहत परीक्षा आयोजित की थी. IAF के अनुसार, लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://agnipathvayu.cdac.in/avreg/controller पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आयोजित अग्निवीरवायु इंटेक 01/2022 के लिए स्टार 01/2022 का रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) अपलोड किया गया है और इसे उम्मीदवार व्यक्तिगत लॉगिन करके देख सकते हैं. इसके अलावा, SMS (पंजीकृत मोबाइल नंबर पर) और सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल भेजा जा रहा है.”
IAF Agniveer Result 2022 Declared
परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीएसएल राउंड के लिए बुलाया जाएगा जो 01 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों का नामांकन 11 दिसंबर 2022 को निर्धारित है.
IAF Agniveer Result 2022 ऐसे करें डाउनलोड
IAF Agnipath की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
IAF Agniveer Result 2022 लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्च दर्ज करें.
आपका IAF Agniveer Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
IAF Agniveer Result 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.