Govt Jobs 2022 : इस राज्य में 3000 से अधिक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निकली है भर्ती, 26 अप्रैल से करें आवेदन

Govt Jobs 2022 : गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. नोटिस के अनुसार गुजरात में 3137 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू होगी. जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई 2022 है. जो महिला उम्मीदवार स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ट्रेनिंग कोर्स कर रही हैं वे भी आवेदन कर सकती हैं.
गुजरात महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 26 अप्रैल 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 10 मई 2022
गुजरात महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता
गुजरात महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए उम्मीदवारों को फीमेल हेल्थवर्कर बेसिक ट्रेनिंग कोर्स किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर की नॉलेज होना भी जरूरी है.
गुजरात महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 आयु सीमा
गुजरात महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 41 साल होनी चाहिए.