Logo

CLAT Result 2022 Declared: जारी हुआ क्लैट 2022 का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

CLAT Result 2022 Declared: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कंसोर्टियम की तरफ से क्लैट 2022 के परिणाम की घोषणा कर दी गई है. छात्र कंसोर्टियम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

 
 clat result 2022 dateclat result 2022 declared, clat result 2022, clat result 2022 score card, clat score card, consortium of nlus, national law university, national law university admission, national law university exam 2022, consortiumofnlus.ac.in, clat result 2022, clat 2022 result, clat 2022 result date, clat consortium, clat result, clat result 2022 merit list, clat 2022 topper, clat result date 2022, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, कंसोर्टियम, क्लैट रिजल्ट 2022, क्लैट 2022, clat result 2022 air 1, how to check clat result 2022, clat 22 result, consortiumofnlus ac in clat 2022, clat result 2022 cut off, clat cut off 2022 for general category, and clat result 2022 pdf

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) के कंसोर्टियम की तरफ से क्लैट 2022 (CLAT 2022) के परिणाम की घोषणा कर दी गई है. छात्र कंसोर्टियम की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. क्लैट 2022 (CLAT 2022) का परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है. छात्र अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉग-इन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कंसोर्टियम द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद समेकित मेरिट लिस्ट और आमंत्रण सूची जारी की जाएगी. छात्र मेरिट लिस्ट के जरिए परीक्षा में प्राप्त अंकों और रैंक की जांच कर सकेंगे. बता दें कि क्लैट आमंत्रण सूची में उन छात्रों के रोल नंबर का उल्लेख होगा, जिन्हें काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

इस परिणाम के जारी होने से पहले प्रोवीजिनल आंसर की जारी की गई थी. हालांकि, आज परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है.

क्लैट 2022 की परीक्षा का आयोजन इस साल 19 जून 2022 को किया गया था. कंसोर्टियम के अनुसार, कुल 60,895 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था, जबकि 56,472 छात्र क्लैट 2022 के लिए उपस्थित हुए थे.

ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
1. छात्र सबसे पहले कंसोर्टियम की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर, अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से क्लैट पंजीकृत खाते में लॉग-इन करें. 
3. अब स्कोरकार्ड लिंक आपके सामने प्रदर्शित होगा, आप उस लिंक पर क्लिक करें.
4. इसके बाद क्लैट 2022 का स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
5. आप भविष्य के लिए अपने स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें.