Gurmeet Ram Rahim: बाबा गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिनों की पैरोल, सुनारिया जेल से आए बाहर! जाने पूरी रिपोर्ट
Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। 40 दिन की पौरोल पर राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। उसे लेने उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची

Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची।
पैरोल के लिए यह बताई वजह
जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को अर्जी लगाई थी। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है। राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है।
हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने शुक्रवार को पैरोल की पुष्टि करते हुए कहा, "डेरा प्रमुख के परिवार ने राम रहीम के लिए एक महीने की पैरोल की मांग करते हुए जेल अधिकारियों को एक आवेदन दिया है। अब यह तो अदालत और आयुक्त द्वारा तय किया जाएगा कि राम रहीम को कितने दिनों के लिए पैरोल मिलेगी और वह इस दौरान कहां रहेगा।"
सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम
बता दें, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले राम रहीम अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था।
#WATCH | Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh released from Sunaria prison in Rohtak district of Haryana after being granted 40-day parole.
— ANI (@ANI) January 21, 2023
He has been convicted in a rape case. pic.twitter.com/6SK000mK5b