Bharat Jodo Yatra: जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक, राहुल गांधी के दिल्ली लौटने की सूचना
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लग गया है। यह यात्रा अब 24 जनवरी से शुरू होगी। राहुल गांधी का 24 जनवरी को जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का भी कार्यक्रम है। राहुल गांधी अब दिल्ली लौट रहे है

Bharat Jodo Yatra : जम्मू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर दस किलोमीटर के बाद ही ब्रेक लग गया है। यात्रा को कठुआ से दस किलोमीटर के बाद वापस भेज दिया गया है। अब यात्रा फिर से 22 जनवरी से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह दिल्ली क्यों लौट रहे है। राहुल गांधी का 24 जनवरी को जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का कार्यक्रम है।
राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर शुरू हुई बहस शुक्रवार को खत्म हो गई। यात्रा के 125वें दिन राहुल ने टी-शर्ट के ऊपर जैकेट पहन ही ली। सुबज कठुआ के हटली मोढ़ से जब उन्होंने यात्रा शुरू की, तब वह जैकेट में नजर आए। यात्रा के दौरान मौसम का मिजाज भी बिगड़ा हुआ था। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही थी। बता दें कि इस पदयात्रा में शिव सेना के नेता संजय राउत भी नजर आए।
राहुल गांधी की यात्रा दक्षिण भारत से शुरू हुई है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने खूब सुर्खियां बटोरी। जैकेट को लेकर 10 जनवरी को राहुल गांधी ने कहा था कि वह मध्य प्रदेश में गरीब लड़कियों से मिले थे, उन्होंने फटे और पुराने कपड़े पहन रखे थे। इसी कारण उन्होंने तय किया कि वह भी टी-शर्ट में ही यह यात्रा करने की कोशिश करेंगे।
Disclaimer :इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि newsnineharyana.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे आपकी जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। newsnineharyana.com पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।v