Logo

जिन लड़कों में होती हैं ये 5 खूबियां, लड़कियां खुद खींची चली आती है उनकी तरफ

ज्यादा पहले लड़के ही लड़कियों को नोटिस करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है लड़कियों भी लड़कों को नोटिस करती हैं। अगर आपमें भी ये पांच खूबियां है तो आप लड़की को आसानी से इम्प्रेस कर सकते हो।  

 
love tips

अच्छी बॉडी होना और सिक्स पैक एब्स होने से और स्मार्ट दिखने से आप लड़कियों का ध्यान अपनी ओर कुछ समय के लिए आकर्षित तो कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने प्यार के जाल में नहीं फसा सकते। इसके के लिए आप में बहुत सी क्वालिटीज होनी चाहिए। आपने देखा होगा की बहुत से लड़के बिना सिक्स एब्स के भी लड़कियों को अपना दीवाना बना लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियों को लड़कों में क्या अच्छा लगता है, जिससे उनके प्यार में दीवानी हो जाती हैं।

​1. समझदार और बुद्धिमान पुरुष

अब जिन पुरुषों के सिक्स पैक्स एब्स होते हैं जरूरी नहीं है कि वह बुद्धिमान ही हों। लेकिन लड़कियों को ऐसे पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं जो बहुत समझदार हों। जिन पुरुषों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर अच्छा होता है उनकी तरफ लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं। लड़कियों की पहली पसंद बुद्धिमान पुरुष ही होते हैं। बुद्धिमान पुरुष जिन्हें बहुत सी बातों का ज्ञान होता है जैसे कि पॉलिटिक्स, खेल के विषय में, टेक्नोलॉजी के बारे में आदि। ऐसे पुरुषों के साथ लड़कियां बोर नहीं होती हैं।

समझदार पुरुषों के साथ लड़कियों को गर्व भी महसूस होता है और वह अपनी सहेलियों को भी अपने समझदार ब्वॉयफ्रेंड के बारे में गर्व से बताती हैं। इसी के साथ ही अगर पुरुष समझदार होता है तो वह रिश्तों को समझता है। ऐसे पुरुषों के साथ लड़ाई भी कम होती है। इसलिए लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना जीवन साथी भी बनाने से नहीं कतरातीं।

2. जिन पुरुषों में बहुत आत्मविश्वास होता है

ऐसे पुरुष जिनमें बहुत आत्मविश्वास होता है उनकी तरफ भी लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं और ऐसे पुरुष के साथ लड़कियां समय बिताना बहुत पसंद करती हैं। जिन पुरुषों में बहुत आत्मविश्वास होता है वह अपनी बातें कहने से नहीं हिचकिचाते। लड़कियों को यही बात बहुत पसंद आती है। ऐसे पुरुषों के इरादे बहुत मजबूत होते हैं। ऐसे पुरुष बहुत डॉमिनेटिंग भी होते हैं।

दूसरी ओर, कई पुरुष ऐसे होते हैं जिनमें आत्मविश्वास नहीं होता। वह अपनी पार्टनर पर भी बहुत शक करने लगते हैं। लेकिन जिस पुरुष में आत्मविश्वास होता है, वह पुरुष किसी भी दूसरे लड़के से खतरा महसूस नहीं करता। उन्हें अपने ऊपर पूरा आत्मविश्वास होता हैं। आत्मविश्वास से भरे पुरुष अपने निर्णय खुद लेने पसंद करते हैं, जो कि लड़कियों को बहुत पसंद आता है।मोटापे से लेकर बालों के झड़ने तक, Sex न करने से हो सकते हैं ये दुष्परिणाम

​3. टैलेंटेड पुरुष

ऐसे पुरुष जो बहुत टैलेंटेड होते हैं, उनको भी महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। जो पुरुष खेलों में अच्छे होते हैं, पेंटिंग बनाते हैं या गाना गाते हैं। ऐसे पुरुषों की तरफ लड़कियां बहुत आकर्षित होती हैं। ज्यादातर लड़कियां चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बहुत टैलेंटेड हो। महिलाएं खुद से इसलिए नहीं करतीं सेक्स की पहल, क्या आप जानते हैं इसकी वजह?

​4. सेंसेटिव पुरुष

जो पुरुष बहुत सेंसेटिव होते हैं, लड़कियों को वह पुरुष भी काफी पसंद आते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे पुरुष महिलाओं की भावनाओं को समझते हैं। सेंसेटिव पुरुष महिलाओं को बहुत मान सम्मान भी देते हैं और वह हमेशा कोशिश करते हैं कि वह अपनी पार्टनर को कभी निराश न करें। महिलाओं को ये बात बहुत पसंद आती है कि उनका पार्टनर बहुत सेंसेटिव है। पार्टनर ओरल सेक्स के लिए तैयार नहीं हो रही, उसे कैसे मनाऊं?

​5. रोमांटिक पुरुष

अब रोमांस किस लड़की को नहीं पसंद होता? हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर बहुत रोमांटिक हो। वह उनसे प्यारी-प्यारी बातें करे। ऐसे पुरुषों को पसंद होता है कि वह अपनी पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर कराएं, उन्हें एक रोमांटिक जगह घुमाने ले जाएं। इसी कारण लड़कियों को ऐसे पुरुष बहुत पसंद आते हैं।

Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि newsnineharyana.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे आपकी जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। newsnineharyana.com पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।